सिलेंडर फटने से महिला के पेट में घुसी एक फुट स्टील की प्लेट

डा0 रोहित व डा0 आकांक्षा तिवारी ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर बचाई जान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गैस सिलेंडर पर खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर फट गया। जिससे एक फुट लम्बी स्टील की प्लेट पेट में फंस गयी। जिससे आंतरिक अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा। साथ ही, महिला की आंख में भी फॉरन बॉडी फंस गई और दाहिनी आंख के नीचे गहरी चोट आई। जिससे परिजन काफी घबरा गये और महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तैनात चिकित्सक डा0 रोहित तिवारी व डा0 आकांक्षा तिवारी ने एक चमत्कारी ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, थाना शमशाबाद निवासी छोटी कुमारी पत्नी सनी गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी, तभी सिलेंडर अचानक फट गया और स्टील की प्लेट महिला के पेट में फंस गई। जिससे उनके आंतरिक अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा। साथ ही, महिला की आंख में भी फॉरन बॉडी फंस गई और दाहिनी आंख के नीचे गहरी चोट आई। परिजनों ने आनन-फानन में एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ईएमटी ने उसे उपचार के लिए एंबुलेंस द्वारा लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉ0 मेजर रोहित तिवारी व डॉ0 आकांक्षा तिवारी ने सर्जरी टीम का नेतृत्व करते हुए महिला के पेट से स्टील की प्लेट निकाली और आंतरिक अंगों की सफलतापूर्वक सर्जरी की। डॉ0 आकांक्षा तिवारी ने नेत्र सर्जन के रूप में महिला की आंख से फॉरन बॉडी निकाली और दाहिनी आंख के नीचे लगे कट की मरम्मत की। जिससे उनकी दृष्टि और चेहरा दोनों को बचाया जा सका।
बताते चले कि इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी बात यह है कि यह सब लोहिया अस्पताल में ही हुआ। जहां डॉक्टरों ने अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाओं का प्रदर्शन किया। आमतौर पर ऐसे मामलों में मरीजों को मेडिकल कॉलेज या बड़े अस्पतालों में रेफर किया जाता है। इस अस्पताल में पहले ऐसे बड़े ऑपरेशन नहीं हो पाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *