आम आदमी पार्टी ने लोहिया प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाकर की परिचर्चा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष इंजी0 नीरज प्रताप शाक्य के नेतृत्व में डा0 राम मनोहर लोहिया स्मारक आवास विकास कॉलोनी में लोहिया प्रतिमा पर अपने पदाधिकारियों व वालंटियर के साथ साफ-सफाई कर मूर्ति पर माल्यार्पण किया और डा0 राममनोहर लोहिया के जीवन पर परिचर्चा की। तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान किया।
जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी समय-समय पर रचनात्मक कार्य करती हैं। तिरंगा शाखा के अंतर्गत नदियों तालाबों पार्कों की साफ -सफाई महापुरुषों के स्मारकों पर श्रमदान, वृक्षारोपण, जागरूकता अभियान जैसे काम समय-समय पर करते रहते हैं। इसी के अंतर्गत शनिवार को जनपद के कर्म योद्धा डॉ0 राम मनोहर लोहिया के स्मारक स्थल पर सभी ने साफ -सफाई कर परिचर्चा की और कहा कि वह सभी के प्रेरणा श्रोत है। संविधान भारत का सबसे पवित्र ग्रंथ है, सभी को इसको पढऩा चाहिए तथा नियम कानून का पालन करते हुए देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए। सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम लोग सेना में भी शहीदों के स्मारकों का विशेष ख्याल रखते रहे हैं। अवनीश सिंह तोमर ने कहा कि जनपद में सार्वजनिक स्थलों पर लगे वाटर कूलर, स्मारकों की साफ सफाई की हालत बहुत खराब है। जगह-जगह पर पूर्ण की अंबार लगे हैं। मच्छर और मक्खियों जनित बीमारियां लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह भदोरिया, श्याम पाल सिंह, जितेंद्र सिंह, राघवेंद्र यादव, सिद्धराम यादव, अंकुश, अंकुश सिंह चौहान, राजीव कुमार, अंकित शाक्य, विजय सिंह चौहान, रामबाबू शुक्ला, वैभव प्रताप शाक्य, विजय कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *