अपर जिलाधिकारी ने 23 शिकायतों का किया निस्तारण

बोले शिकायतों के निस्तारण में देरी कतई बर्दाश्त नहीं होगी
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें106 शिकायतें आईं। जिसमें 23 का मौके पर निस्तारण किया गया। अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का अधिकारी गुणवत्ता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
जानकारी के अनुसार शनिवार को तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी सुभाषचन्द्र प्रजापति ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों कि समस्याएं सुनीं। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी। अपर जिलाधिकारी ने कहा भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर सत्यापन करने और त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी ने पुलिस और राजस्व विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिक स्तर पर ही समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि नागरिकों को बार-बार परेशान न होना पड़े। कोतवाली क्षेत्र के गाँव जिराऊ निवासी मुकेशा देवी पत्नी दिवारी लाल ने अपर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उनकी कृषि भूमि का चरन सिंह ने किसी अन्य महिला को खड़ा करके फर्जी तरीके से बैनामा करवा लिया। मुकेशा देवी ने कहा कि उसने अपनी जमीन को कभी नहीं बेचा। इस धोखाधड़ी का मुकेशा देवी ने विरोध किया, तो चरन सिंह ने मारपीट की धमकी दी। न्याय पाने के लिए अधिकारियो के चक्कर काट रही है, लेकिन आज तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अपर जिलाधिकारी ने अश्वासन दिया, वहीं थाना क्षेत्र के गाँव शेरवानी टोला में लेखपाल ने पत्रावली में हेराफेरा करके कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कराने का आरोप लगाया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, कायमगंज बीडीओ राजेन्द्र प्रसाद, चिकित्सा प्रभारी शोभित शाक्य, कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम अवतार, कम्पिल थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य, शमशाबाद थानाध्यक्ष तरुण कुमार, नवावगज थानाध्यक्ष विद्या सागर तिवारी, मेरापुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी सहित अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे।

जरुरतमंदों को वितरित किये कंबल

अपर जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। तहसीलदार विक्रम सिंह ने भी कंबल का वितरण किया। अधिकारियों ने कहा कि हर किसी सम्पन्न व्यक्ति को जरुरतमंदों की मदद करनी चाहिए। इससे बड़ा पुण्य का कार्य कोई नहीं हो सकता। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, उपजिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *