फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में धूमधाम से गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने महर्षि व्यास के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के भइया-बहनों ने गुरु महिमा के भजनों व दोहा आदि से अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने कई बोध कथाओं से भइया-बहनों व गुरुओ की महिमा का बोध कराया। उन्होंने कहा कि गुरु ही एक ऐसा माध्यम है जो हमें मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। बच्चों की पहली गुरु उसकी मां और संसारिक ज्ञान में विद्यालय के आचार्य उसका विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। हमें अपने जीवन में सदैव ऐसे कार्य करने चाहिए। जिससे अपनों का सिर कभी भी नीचे न झुकने दें और हमेशा उनके बताये गये मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बना सकते है। मुख्य वक्ता श्रीकृष्ण कुमार ने विचार रखे। संचालन सर्वेश कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर बृजपाल सिंह, रामानंद पाण्डेय, वीरेश सिंह, प्रदीप कुमार, रजनीश मिश्रा, वर्तिका शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में गुरुओं की महिमा का कराया गया बोध
