भाजपा ने राजनीति में एक नये युग का किया आगाज: अनिल मिश्रा

पार्टी कार्यालय पर लगायी गई प्रदर्शनी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा के स्थापना दिवस पर आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में संगठनात्मक विस्तार व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत एवं अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रबुद्ध वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल मिश्रा ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं भाजपा की स्थापना से लेकर उसके विस्तार पर विस्तृत चर्चा की।
प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल मिश्रा ने कहा भाजपा को बने हुए 45 वर्ष पूर्ण हुए हैं, देश में छह बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, जिसमें तीन बार भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के नेतृत्व में बनी एवं तीन बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में बीजेपी की सरकार चल रही है, भाजपा ने भारतीय राजनीति में एक नए युग का आगाज किया है, जहां एक और परिवारवाद वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का बोलबाला था, ऐसे समय में 1980 में बनी भाजपा ने विकासवादी और राष्ट्रवादी सोच के साथ देश का नेतृत्व करने का प्रण लिया। भाजपा विकासवाद और सुशासन की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 वर्षों की सरकार ने गरीब कल्याण एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर ऐतिहासिक फैसले लेने के लिए भी ज्यादा देरी नहीं की। धारा 370, तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण और वक्फ संशोधन विधेयक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिए गए। मिथिलेश अग्रवाल ने कहा भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए कृत संकल्पित है। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा भाजपा का संगठन सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी है हर वर्ग का प्रतिनिधित्व भाजपा के पास है, भाजपा आंदोलन से उठा हुआ एक राजनीतिक दल है। जब कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों से देश को नुकसान हो रहा था तब भारतीय जनता पार्टी के संगठन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार का विरोध किया। आज भाजपा की केंद्र व प्रदेश में सरकार चल रही है हर वर्ग के कल्याण के लिए जनकल्याण की योजनाएं चलाई जा रही हैं। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा भाजपा में ही भारत का भविष्य है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ठोस रणनीति और साफ नीयत से देश प्रगति के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। संचालन जिला मंत्री अभिषेक बाथम ने किया। कार्यक्रम संयोजक ममता सक्सेना ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर डा0 भूदेव सिंह राजपूत, डीएस राठौर, राहुल राजपूत, हिमांशु गुप्ता, संजीव गुप्ता, रमला राठौर, वीर बहादुर पाल, राजकुमार वर्मा, संतोष राजपूत, अशनील दिवाकर, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, रामनरेश गौतम, धर्मेंद्र राजपूत, बबीता पाठक, मीरा सिंह, अनुभव कनौजिया, यश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *