बीते दिन लोहिया में करया गया था भर्ती, वर्ष 1986 में दिया था घटना को अंजाम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विभागीय पुलिसकर्मियों की हत्या में उम्र कैद की सजा काट रहे कांस्टेबिल की तबियत बिगडऩे पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र उम्र 71 वर्ष पुत्र रघुवीर निवासी गुजारीपुर, थाना कुदरकोट जिला औरैया केंद्रीय कारागार में 302 आई.पी.सी. के मामले में सजा काट रहा था। मंगलवार को उसकी तबियत अचानक बिगड़ गयी। जिस पर केंद्रीय कारागार के कांस्टेबिल नरेंद्र व साकिब ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गये। चचेरे भाई ने बताया कि मृतक पुलिस कांस्टेबिल के पद पर तैनात था। वर्ष 1986 में उसने अपने ही विभाग के पांच पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। जिस पर उसको पहले १५ वर्ष की सजा हुई थी। फिर उसकी सजा को फांसी में बदल दिया गया था, लेकिन हाईकोर्ट इलाहाबाद में अपील करने पर उसकी फांसी की सजा को उम्र कैद में बदल दिया गया था। बीते दिन उसकी तबियत खराब होने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक बेटा चंद्रजीत व एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि मृतक की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। यह जानकारी केंद्रीय कारागार के जेल इंचार्ज किरण नागर ने दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में उम्र कैद की सजा काट रहे कांस्टेबिल की मौत
