इमरजेंसी डियूटी से चिकित्सक गायब, मरीजों में अफरा-तफरी का माहौल

सीएमएस की सूचना पर सीएमओ ने नौलक्खा में तैनात डाक्टर को भेजा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अचानक गायब हो गये। सीएमएस ने इसकी सूचना सीएमओ को दी। जिस पर सीएमओ ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौलक्खा में तैनात चिकित्सक को तुरंत इमरजेंसी में भेजा, तब कही जाकर मरीजों का उपचार शुरु हो सका।
जानकारी के अनुसार बुधवार को डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में डॉ0 अतुल की डियूटी लगायी गयी थी, लेकिन वह अचानक बगैर बताये कहीं चले गयेेेे। जिससे यहां आने वाले मरीजों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, क्योंकि इमरजेंसी में तत्काल उपचार वाला ही केस आता है। घटना की जानकारी आनन-फानन में सीएमएस अशोक कुमार प्रियदर्शी को दी गयी। जिस पर सीएमओ ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अवनींद्र कुमार को जानकारी दी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौलक्खा में तैनात चिकित्सक नुरुल हुदा को इमरजेंसी में भेजा। तब जाकर मरीजों का उपचार शुरु हो सका, जबकि डॉ0 नुरुल हुदा की डियूटी शनिवार को इमरजेंसी में रहती है। बताते चलें कि लोहिया अस्पताल मेें व्याप्त खामियों से आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज परेशान रहते हैं, क्योंकि जब मरीज समय पर पहुंचते हैं, तो डाक्टर नहीं मिलते हैं। डाक्टर लेटलतीफ आते हैं।

पर्चा बनवाने के लिए जटिल प्रक्रिया से गुजर रहे लोग

फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के पर्चा काउंटर पर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को भी भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों का कहना है कि रजिस्ट्रेेेशन प्रक्रिया में परिवर्तन के चलते लोगों को पर्चा बनवाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। पहले आधार कार्ड दिखाने पर रजिस्ट्रेेशन होता है, तब मोबाइल पर ओटीपी आता है। उसके बाद रसीद काटकर दी जाती है। उसके बाद पर्चा बनता है। तब कहीं मरीज दिखा पाता है। लोगों का कहना है कि एक पर्चा बनवाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, वह भी भीषण गर्मी में। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि भीषण गर्मी में बीमारियां फैल रही हैं। जिससे मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *