फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गली में गाय बांधने का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारकी के अनुसार सुनील कुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र स्वर्गीय शिवराम कुमार निवासी श्याम नगर थाना कादरीगेट गाय को बांधने गली में गया था। वहां बच्चे खेल रहे थे। सुनील ने बच्चों को खेलने से मना किया। जिस पर पड़ोस ही रहने वाले मुन्ना पुत्र सोनेलाल, अनिकेत पुत्र राजू ने सुनील के साथ मारपीट की। जिससे उसके शरीर मेंं कई स्थानों पर चोटें आयी हैं। पीडि़त सुनील की मां ने कादरीगेट थाने पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुुलिस ने मुन्ना के भांजे को पकड़ लिया।
बच्चों को गली में खेलने से मना करने पर दबंगों ने पीटा
