बाइक फिसलने से तीन घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइक फिसलने से तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार शिव उम्र 21 वर्ष पुत्र सुभाष, आशीष कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र रजनीश कुमार, राजीव कुमार उम्र 23 वर्ष पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्वालटोली कोतवाली फतेहगढ़ के निवासी हैं। उपरोक्त लोग रामनगरिया मेला देखकर बाइक से वापस लौट रहे थे। नेकपुर पुल के पास बजरंग रेस्टोरेंट के निकट गिट्टी पड़ी होने से बाइक फिसल गयी। जिससे तीनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गये। जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *