लुरकुटिया गांव मे खेत में मिला महिला का मिला शव

गले पर मिले चोट के निशान

राजगढ़ मीरजापुर / मड़िहान थाना क्षेत्र के लरकुटिया गांव में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह में देखा महिला का गेहूं के खेत मे शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना उन्होंने मड़िहान थाने पर दी। मौके पर पहुंचे मड़िहान थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह इसके अलावा कई थाने की फोर्स भी मौजूद रही। स्थानीय लोगों ने गेहूं खेत में एक 35 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के गले पर गहरे जख्म के निशान मिले। इसके अलावा वहां से खून भी बह रहा था। घटना स्थल के पास एक 5 फीट लंबा बास रस्सी भी बरामद हुई। सड़क पर कई जगह खून के निशान भी मिले हैं। एडिशनल एसपी आपरेशन ओपी सिंह, चुनार के सीओ प्रभारी मंजरी राव और थाना अध्यक्ष मड़िहान प्रदीप कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर वहा से खून के नमूने चूड़ी और साड़ी जैसे महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए। पुलिस मृतका की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है। इस हत्या से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *