किराये पर कमरा लेकर अलग रहता था मृतक, पिता ने महिला पर लगाये गंभीर आरोप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला के साथ रह रहे मीटर रीडर का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव। परिजनों ने महिला पर गंभीर आरोप लगाये हैं।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र निवासी मीटर रीडर कई महीनों से एक महिला के साथ थाना क्षेत्र के ही एक मकान में किराए पर रहता था। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला।महिला एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोहिया लेकर आई।जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक मीटर रीडर के पिता ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए है। बताते चलें कि कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला वनखडिय़ा निवासी जितेंद्र शाक्य 35 पुत्र लालाराम बिजली विभाग में मीटर रीडर था। वह कुछ महीनों से घर पर नहीं रह रहा था। याकूतगंज निवासी एक महिला के साथ मोहल्ला खैरबंद में किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने कमरे में मफलर से फांसी लगा ली। जब साथ रह रही महिला ने जितेंद्र को फंदे से नीचे उतारा और एंबुलेंस बुलाकर उसे रात डेढ़ बजे जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने जितेंद्र को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना भेज दी। वहीं महिला ने अपस्ताल को खुद को जितेंद्र की पत्नी बताया। शनिवार दोपहर मृतक के पिता लालाराम सहित अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुत्र के साथ रहने वाले वाली महिला पर गंभीर आरोप लगाए। पिता लालाराम ने बताया कि उनके तीन बेटे और पांच बेटियां हंै। बड़े बेटे अरविंद की मौत दस साल पहले हो चुकी है। मझले बेटे की मौत कोविड में हो गई थी। छोटा बेटा जितेंद्र बचा था। जो बुढ़ापे का सहारा था। अब वह भी चला गया है। कोतवाल फतेहगढ़ सत्यप्रकाश ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।