फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार जिला इकाई की बैठक पक्कापुल स्थित कायस्थ सोशल सभा भवन में सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज कुमार भारद्वाज ने कार्यकारिणी अनुमोदित की। जिलाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने अपनी कार्यकारिणी में मुकेश कुमार सक्सेना, जोगेन्द्र सिंह यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। सुजाता सिंह, रिषव सक्सेना, ममता श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह शाक्य को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। विनोद कुमार सक्सेना, कुलदीप श्रीवास्तव को महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। संगीता देवी, पूनम बाथम, प्रदीप सक्सेना, साधना त्रिवेदी को मंत्री बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार की जिला कमेटी घोषित
