फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंडलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील सदर में संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को तय समय सीमा में समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार शनिवार को तहसील सदर में संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व विभाग की 64, विकास विभाग की 09, पुलिस विभाग की 26, विद्युत विभाग की 06, चकबंदी विभाग की 03 व अन्य विभागों की 27 कुल 140 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। मंडलायुक्त द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संबंधित अधिकारियो को दिये गए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय सिंह, अपर जिलाधिकारी, सुभाषचंद्र प्रजापति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अवनींद्र कुमार, उपजिलाधिकारी सदर व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त ने सुनीं शिकायतें, पांच का हुआ मौके पर निस्तारण
