फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से सोशल आउटरिच की प्रदेश उपाध्यक्ष दीप्ती सिंह, प्रदेश सचिव डा0 अरुण अग्निहोत्री व जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष विक्रम पाण्डेय के साथ मुलाकात की। प्रदेश कार्यालय लखनऊ जाकर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय से सोशल आउटरिच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रय पाण्डेय ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर मंत्रणा की। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को जनपद स्तर पर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिये। विक्रम पाण्डेय ने बताया कि सोशल आउटरिच के प्रदेश कमेटी के साथ जिलाध्यक्ष घोषित किये जा चुके है। अधिकांश जिलाध्यक्ष ने अपनी कमेटी तैयार कर ली है। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से संगठन तैयारी कर रहा है। जिसके लिए ब्लाक स्तर से लेकर जिला व प्रदेश कमेटी को दुरुस्त किया जा रहा है। विशेष रुप से डा0 दीप्ती सिंह व डा0 अरुण अग्निहोत्री ने अजय राय से मुलाकात की और जनपद का हालचाल बताया। डा0 अरुण अग्निहोत्री को विशेष तरजीह मिलने पर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से डा0 अरुण अग्निहोत्री ने की मुलाकात
