फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही बढ़पुर स्थित होटल राजपूताना सभागार में बैठक का आयोजन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया व प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तोमर का स्वागत किया गया। अध्यक्षता प्रदेश सचिव अनिल प्रताप सिंह राठौर ने की। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि सदस्यता अभियान के साथ-साथ संगठन को मिलजुलकर मजबूत करें। प्रदेश महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू ने कहा कि सभी लोग प्रदेश के कार्यक्रमों में भाग लें। संचालन अनिल सिंह राठौर ने किया। जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह व महामंत्री बृजेश सिंह परिहार व कोषाध्यक्ष अरविन्द सिंह परिहार को जिले में सदस्यता अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। सुमन राठौर व किरन सिंह, बिटाना चौहान, अनिल सिंह व लक्ष्मण सिंह गहरवार आदि लोग मौजूद रहे।