हरदोई राजकीय कृषि महाविद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिविल लाइंस व ज्योतिनगर केंद्र की संचालिका बी.के.रोशनी बहन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत एक आम का वृक्ष रोपित किया गया। उन्होंने वृक्षों की तपस्या से शिक्षा ग्रहण करने की आवश्यकता पर बल दिया। वृक्ष धूप सहकर फल देते हैं। उनकी यह निःस्वार्थ सेवा मानव समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में प्रोफेसर सी.एल.वर्मा ,सी.एस.एन.पी.जी.कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.नरेश चन्द्र शुक्ल, पल्लवी झा,प्रभात दीक्षित सहित कॉलेज के सभी प्रवक्ता व छात्र उपस्थित रहे। डा श्री शुक्ल ने बताया कि विद्यालय में 15 दिन के लिए अभिविन्यास सह दीक्षारम्भ कार्यक्रम चल रहा है।
वृक्षों की तपस्या से शिक्षा ग्रहण करने की आवश्यकता पर दिया बल
