फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 21वें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव की प्रतियोगिताओं के क्रम में शुक्रवार को नई शिक्षा नीति-2020 कितनी उपयोगी विषय पर समिति सभागार में निबंध प्रतियोगिता का हुआ। लवली, अंजलि कुशवाह, गौरी कुशवाह, सलोनी, सरिगा, मुस्कान, एलिसा, मुस्कान जाटव, निहारिका, सिमरन, तान्या, दिव्या, खुशबू, चेतना, साइमा आदि प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। चेतना ने बताया कि नई शिक्षा नीति युवा के सर्वांगीण विकास हेतु उपयोगी है, साइमा ने बताया कि नई शिक्षा नीति पहले से बेहतर है, नंदनी ने बताया कि नई शिक्षा नीति व्यवसायिक उपयोगी है। हर्ष दुबे ने कहा कि नई शिक्षा नीति किताबी ज्ञान के अलावा बाहरी ज्ञान को भी सुनिश्चित करता है। युवाओं को कौशल विकास हेतु अपना भविष्य बना सकते है। डॉ0 कृष्णकांत अक्षर ने नई शिक्षा नीति पर युवाओं का मार्गदर्शन किया। डॉ0 संदीप शर्मा, सच्चिदानंद मिश्रा, अनमोल दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।