जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा व नगर अध्यक्ष बने अजय मेहरोत्रा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल की बैठक रविवार को प्रदेश मंत्री डा0 अरविन्द गुप्ता के प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। अध्यक्षता करते हुए डा0 अरविन्द गुप्ता ने कहा कि जिले में उद्यमियों की समस्याओं को लेकर आयोजित होने वाली व्यापार बंधु की बैठक के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। व्यापार बंधु की बैठक में जीएसटी की सर्वाधिक शिकायतों को लेकर व्यापारियों व वादकारियों में आक्रोषित भावना है। व्यापारियों की अपील है कि जिला मुख्यालय में कम से कम दो तीन अधिकारियों को बैठने का समय होना चाहिए। फूड विभाग द्वारा लाइसेंस बनाने के नाम पर प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। जिसे तत्काल रोकना चाहिए। बैठक में नवनिर्वाचित जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा को दिया गया। अजय मेहरोत्रा को फर्रुखाबाद का नगर अध्यक्ष, सचिन गुप्ता को नगर महामंत्री नियुक्त कर मनोनयन पत्र दिया गया। जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि सभी व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण होगा। किसी भी कीमत पर व्यापारी का उत्पीडऩ हुआ तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक में अनूप गुप्ता, लाखन सिंह, रवि चौहान, प्रशांत कुमार शाक्य, मुकेश दीक्षित, मकसूर अंसारी, संजीव वर्मा, अंकुर मिश्रा, मनोज दीक्षित, संतोष त्रिवेदी, संजीव वर्मा, विमल गुप्ता, विवेक गुप्ता, क्रांति पाठक, राकेश गुप्ता, राजकुमार राठौर, कृष्ण गोपाल गुप्ता, विशाल दुबे आदि लोग मौजूद रहे। संचालन अरविन्द दीक्षित व शरद गुप्ता एवं संजय गुप्ता ने किया।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल संगठन का हुआ विस्तार
