फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत का प्रांतीय दायित्व ग्रहण समारोह एक मैरिज होम में संपन्न हुआ। जिसमें इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद की शाखाओं ने भाग लिया। अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि उरई से आये क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव अजय अटोरिया रहे। अतिथियों ने भारत माता एवं विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण कर दीप्रज्वलन किया और वंदे मातरम गीत गाया। प्रांतीय अध्यक्ष रमेश कुमार शुक्ला ने अतिथियों का सूक्ष्म परिचय बताते तिलक करवाकर उत्तरी पहनाकर स्वागत किया। छोटी बेटी नव्या ने मां दुर्गा की स्तुति पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। छवि कटियार, मिस्टी गुप्ता, दिव्या शर्मा एवं ज्ञानदा शुक्ला ने सुंदर नृत्यों की प्रस्तुति कर तालियां बटोरीं। शपथ अधिकारी विवेक कुलश्रेष्ठ ने वर्तमान सत्र 2025-26 के लिए चयनित अध्यक्ष इंद्र नारायण पाण्डेय, महासचिव पद पर प्रांतीय महासचिव पद पर आलोक रायजादा एवं वित्त सचिव कन्नौज के निशंक जैन को शपथ दिलाई। सभी ने तीनों दायित्वधारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। अनीता पाठक ने उपाध्यक्ष एवं महिला संयोजक प्रकल्प प्रभारी की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि अजय अटोरिया ने परिषद की जानकारी एवं परिषद के बारे में बताया। साथ ही परिषद के पांच सूत्रों संपर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार एवं समर्पण पर विस्तृत जानकारी दी। चयनित दायित्वधारियों को कन्नौज से आये प्रांतीय वित्त सचिव ने अध्यक्ष पद पर अभिषेक श्रीवास्तव, सचिव पद की पंकज वर्मा, कोषाध्यक्ष पद की अभिलाष वर्मा एवं शाखा गतिविधि महिला सहभागिता दायित्व की ज्योति शर्मा ने शपथ ली। आलोक रायजादा ने गत वर्ष के कार्य के आधार पर विवेकानंद शाखा भरथना को प्रथम, इटावा शाखा को द्वितीय, औरैया शाखा को तृतीय स्थान एवं महादेवी शाखा, बकेवर, जसवन्त नगर, महेवा, तुलसी, फतेहगढ़, पांचाल आदि शाखाओं को सांत्वना पुरस्कार देकर उत्तरी पहनाकर उत्साहवर्धन किया। जनपद में एक नवीन, बजरंग शाखा के भी गठन की घोषणा अंजुम दुबे ने की। संचालन आलोक रायजादा ने किया।
भाविप पांचाल प्रांत का प्रांतीय दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न
