पिज्जा मशीन में हुए शार्टसर्किट से लगी आग, मची भगदड़

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर के रेलवे रोड स्थित वीआईपी पिज्जा दुकान में शार्टसर्किट से भीषण आग लग गयी। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना दमकल को दी गयी। मौके पर पहुंची दमकल आग बुझाने में लगी है। समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह से बुझी नहीं थी।
जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला खतराना निवासी प्रवीन जैन व भोपतपट्टी सातनपुर निवासी अदवित वर्मा की संयुक्त रूप से वीआईपी पिज्जा की दुकान रेलवे रोड होरीलाल मार्केट के सामने है। पिज्जा की दुकान तलघर में हैं और उसके ऊपर आईसीआईसीआई बैंक हैं। शाम लगभग 5:45 बजे जब ग्राहक पिज्जा दुकान में बैठे थे। उसी दौरान मिली जानकारी के मुताबिक पिज्जा मशीन में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। दुकानदार नें आग बुझाने वाले सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी। उसके बाद दमकल को सूचना दी गयी। जिसके बाद अधिकारी पहुंचे। दुकान से काफी देर बाद गैस सिलेंडर सकुशल निकाले गये। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय भी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गयीं। खबर लिखें जाने तक दमकल की कार्यावाही चल रही हैं। पुलिस की मौजूदगी में बैंक भीं खोलकर चेक की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *