फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। घने कोहरे के चलते बाइक और ट्रक की भिड़ंत हो गयी। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर घनी धुंध के कारण ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में 26 साल के युवक की मौत हो गई। गुरुवार को परिजन यूपी से लुधियाना पहुंचे। जिसके के बाद उसका पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय आनंद के नाम से हुई। जो फर्रुखाबाद के मोहद्दीनपुर गांव का रहने वाला है। आनंद एक फैक्ट्री में काम करता था और अपने बुजुर्ग माता-पिता का सहारा था। वह अविवाहित था। परिवार में दो बहनें व भाई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लुधियाना में मार्ग दुर्घटना में फर्रुखाबाद के युवक की मौत
