फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अल्टो कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो खंती में जा गिरा। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गये। जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी केे अनुसार गुरुवार सुबह 6 बजे विपिन उर्फ अक्कू निवासी चौधरियाना मैनपुरी जनपद मैनपुरी द्वारा बताया गया कि मेरी माता मिथिलेश पत्नी बचान सिंह उम्र 52 वर्ष व मेरी पत्नी गीता बच्चे टेंपो से गंगा स्नान करने पांचाल घाट आ आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अल्टो कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेंपो कई पल्थे खाते हुए खंती में जाकर पलट गया। जिससे मिथिलेश की मौक पर ही मौत हो गयी। उन्हें डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को भर्ती कर उनका उपचार शुरु कर दिया गया।
कार की टक्कर से टेंपो खंती में पलटा, महिला की मौत, पांच घायल
