कमालगंज, समृद्धि न्यूज। चाय बनाते समय गैंस सिलेडर में आग लग गयी। आग बुझाने में चार महिलाएं व एक पुरुष झुलस गया। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम टाडा बहरामपुर निवासी प्रेमवती उम्र 50 वर्ष सुबह ६ बजे घर में चाय बना रही थी, तभी अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिससे मौके पर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग तब तक विकराल रूप ले चुकी थी। आग बुझाने में सूरजमुखी उम्र 60 वर्ष, मंजू उम्र 40 वर्ष, सुषमा उम्र 35 वर्ष, कुलदीप 26 वर्ष को मिलाकर चार महिला व एक पुरुष गम्भीर रूप से झुलस गए। आग बुझाते समय सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। जिसमें घर में रखा सभी घरेलू सामान जल गया। जिसमें लाखों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जिससे समस्त ग्रामवासी सहम गए। आनन-फानन में डायल 112 नम्बर को सूचना दी गई और एंबुलेंस से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने इलाज किया। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर डॉ0 मान सिंह वर्मा द्वारा लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पांच झुलसे
