परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष कादरीगेट को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार जनपद मैनपुरी के बेवर के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी शशांक दीक्षित पुत्र अजय कुमार दीक्षित ने थानाध्यक्ष कादरीगेट को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि वह अपनी एक वर्षीय पुत्री हृदया की 9 अक्टूबर की सुबह करीब 11:10 बजे कटियार हॉस्पिटल में दवा लेने आए थे। डॉक्टर ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर लिया। परिजनों के अनुसार बच्ची को केवल बुखार और सामान्य पेट दर्द की समस्या थी। इलाज इलाज डॉक्टर शिवाशीष उपाध्याय व डॉ0 भानु प्रताप कटियार ने किया। उन्होंने बच्ची को गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गयी। शनिवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने कहा कि अस्पताल डॉक्टर नहीं, बल्कि डायरेक्टर के इशारे पर चल रहे हैं। परिजनों ने अस्पताल संचालक और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीएमओ अवनींद्र कुमार ने बताया उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी होने पर जाँच करायी जायेगी।
इलाज के दौरान बच्ची की मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप
