गोल्ड: साल की सबसे बड़ी गिरावट, 7,700 रुपए सस्ता हुआ सोना

समृद्धि न्यूज। त्योहारी सीजन से पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 साल की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई है। इंडिया बुलियन एंड एसोसिएशन ज्वैलर्स पर 24 कैरेट गोल्ड में भारी गिरावट दर्ज हुई, जबकि चांदी में 7599 रुपए प्रति किलोग्राम की भारी कमी आई। धनतेरस के बाद से सोना चांदी में रिकॉर्ड गिरावट देखी गई है। अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता और मजबूत डॉलर से कीमतों में गिरावट आई है। जियो पॉलिटिकल और ट्रेड टेंशन में कमी, फेस्टिव डिमांड में गिरावट और निवेशकों की मुनाफावसूली की वजह से गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
बुधवार शाम 5 बजे खुले देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में मात्र 6 मिनट में करीब 6 फीसदी यानी 7700 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। ेगोल्ड की कीमतों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। जिसके बाद सोने की कीमतें वायदा बाजार में सोने की कीमतें 1.10 लाख से 1.15 लाख रुपए तक आ सकती है। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। देश के वायदा बाजार में चांदी 4 फीसदी तक टूटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *