समृद्धि न्यूज। रक्षा मंत्री और थल सेना अध्यक्ष की मौजूदगी में नीरज को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई। नीरज इस दौरान सेना की वर्दी में नजर आए। भारत के गोल्डन बॉय नाम से मशहूर जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा को एक बड़ा सम्मान मिला है। देश का नाम रोशन करने के लिए उन्हें टेरिटोरियल आर्मी में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने दिल्ली में नीरज को सितारे लगाकर शुभकामनाएं दी।
#WATCH | Delhi | Olympic medallist javelin thrower Neeraj Chopra conferred the honorary rank of Lieutenant Colonel in the Indian Army, in the presence of Defence Minister Rajnath Singh and COAS General Upendra Dwivedi pic.twitter.com/bjLwuvoSLj
— ANI (@ANI) October 22, 2025
इससे पहले वह सूबेदार मेजर थे, टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल और पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा पिछले 9 साल से भारतीय सेना से जुड़े हैं। हरियाणा के पानीपत के पास खंडरा गांव के रहने वाले 27 वर्षीय भाला फेंक एथलीट ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। इस साल नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई थी, लेकिन बुधवार को समारोह के दौरान उन्हें उपाधि दी गई। नीरज इससे पहले भारतीय सेना में सूबेदार मेजर थे। नीरज से पहले भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को भी 2011 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद दिया गया था।
नीरज चोपड़ा को खेल उपलब्धियों के लिए भारतीय सेना ने 14 मई 2025 को टेरिटोरियल आर्मी में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी थी, जो 16 अप्रैल 2025 से प्रभावी हुई, 2016 से भारतीय सेना में शामिल रहे नीरज ने इसी साल मई के महीने में ही सूबेदार मेजर के पद से इस्तीफा दिया था। राष्ट्रपति की ओर से मई में नीरज को लेफ्टिनेंट कर्नल की ऑनररी रैंक देने की नोटिफिकेशन जारी की गई थी और सेना में नियम हैं कि एक साथ दो अलग-अलग पद नहीं रहा जा सकता। अब उन्हें नया पद मिल गया है, भारत के दिग्गज क्रिकेटर भी टेरिटोरियल आर्मी में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।
