दुर्वासा ऋषि आश्रम पर हुआ विशाल भंडारा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिनी कुंभ कहे जाने वाले मेला रामनगरिया में दुर्वासा ऋषि आश्रम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचकर साधु संतों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार मेला रामनगरिया का उद्घाटन १३ जनवरी को होगा। जिसकी लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। साधु संतों ने भी पूजा पाठ करना शुरु कर दिया है। वहीं कल्पवासी भी बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा भजन कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को दुर्वासा ऋषि आश्रम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में संतों ने पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात साधु संतों को कंबल का वितरण किया गया। बताते चलें कि यह भंडारा ईश्वरदास महाराज की ओर से किया गया। ईश्वरदास महाराज ने बताया कि मेले में कुछ कमियां हैं। हालांकि कल एडीएम आये थे। उनसे वार्ता भी हुई थी। उन्होंने प्रशासन से मेले में चाक चौबंद व्यवस्थायें करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *