अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज थाना क्षेत्र में 17 अक्टूबर को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक ब्रजेश (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई। ब्रजेश अपनी पत्नी को उनके मायके छोडक़र बाइक से घर लौट रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।मेरापुर थाना क्षेत्र के देवसनी गांव निवासी ब्रजेश अपनी पत्नी रश्मी को शमसेर स्थित उनके मायके छोडक़र वापस आ रहा था। इसी दौरान गांव खिमसेपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया थाी। दुर्घटना के बाद ब्रजेश को पहले लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजन उन्हें कानपुर ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा था। बुधवार रात को परिजन उन्हें कानपुर से आगरा ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। बुधवार रात को उनका शव गांव लाया गया। जिससे परिवार में मातम छा गया। बृजेश अपने माता-पिता राजेंद्र सिंह और श्रेष कुमारी के इकलौते पुत्र थे। वह खेती-बाड़ी का काम करते थे। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि ब्रजेश के पिता का निधन पहले ही हो चुका था। उनकी एक बहन भी है। ब्रजेश की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी का भी निधन हो चुका था। जिससे उनकी एक ८ वर्षीय बेटी है। गुरुवार को दरोगा अमित कुमार शुक्ला ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *