भैया दूज पर शहर में कई स्थानों पर लगा जाम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाईदूज पर जनपद में कई स्थानों पर जाम की स्थिति देखी गयी। नगर में जहां कई स्थानों पर लोग जाम से जूझते नजर आये, तो वहीं कस्बों में भी लोग जाम से दो चार हुए। कम्पिल में भी जाम का नजारा देखा गया।
भैया दूज पर्व के अवसर पर गुरुवार को शाम जसमई तिराहे पर काफी लंबा जाम लग गया। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस के पसीना आ गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका। तब कहीं यातायात सुचारु हो सका। वहींं दूसरी ओर कम्पिल नगर में कई स्थानों पर भारी जाम लग गया। कम्पिल बाजार सहित मुख्य मार्गों पर वाहन चालक घंटों तक फंसे रहे। जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुई। यह जाम भैया दूज पर्व पर उमड़ी भीड़ के कारण लगा। नगर के मुख्य मार्ग जैसे कायमगंज रोड, गंगा रोड, अलीगंज रोड और बदायूं-कम्पिल रोड पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जाम के कारण कम्पिल नगर में कुछ मिनटों का सफर तय करने में वाहन चालकों को घंटों लग गए। भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए थे। यातायात की समस्या को देखते हुए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। थाना कम्पिल पुलिस ने दिन भर जाम खुलवाने का प्रयास किया और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *