नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। भाई दूज त्योहार के मद्ेदनजर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों वाहनों के चालान किये। पुलिस के इस चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हडक़ंप की स्थिति देखी गयी।
भाई दूज त्योहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नवाबगंज थाना पुलिस ने नगर के मुख्य चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की भी तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान कई दोपहिया वाहन चालक गलियों से वाहन निकालते नजर आये। इसके अलावा नगर के चौराहे से कई शराबियों को भी सडक़ से भागते हुए पाया गया। पुलिस ने कागजात न लेकर चलने वाले, हेलमेट न लगाने वाले लोगों की जमकर खबर ली और उन्हें हिदायत देकर छोड़ा। वहीं कई वाहनों के चालान भी किये गये। इस चेकिंग अभियान में कस्बा इंचार्ज गीतम सिंह, उपनिरीक्षक राम सिंह, उपनिरीक्षक गिरीश कुमार, कांस्टेबिल अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस ने भाईदूज पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान
