किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या

  उन्नाव, समृद्धि न्यूज। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत किशोरी का शव प्रधान के घर के पीछे खून से लथपथ मिला। जिससे गांव मे हड़कंप मच गया। वही परिजनों ने चाकू से गोदकर हत्या कर शव फेकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार अमर सिंह की पुत्री आरती (16) वर्ष जिसका शव औंधे मुंह पड़ा था, जिसके गले, पेट और हाथ पर चाकू के कई निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

आरती सुबह गंजमुरादाबाद पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने गई थी। उसने आरोप लगाया था कि मोहल्ले के कुछ लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने उससे तहरीर मांगी थी, जिसके बाद परिजन घर लौट आए थे।

मां सोमवती ने बताया कि बेटी भैयादूज का समान लेने मुरादाबाद कहकर घर से निकली थी। लेकिन कई घंटों तक वह घर नही पहुंची लेकिन,तो उसकी तलाश की गई। उसका लहूलुहान शव प्रधान के घर के पीछे मिला। परिजनों ने मोहल्ले के राहुल पुत्र रामस्वरूप, राजेश पुत्र गुड्डू, सुरेश की पत्नी और गुड्डू की पत्नी पर धमकाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

सीओ संतोष सिंह ने बताया कि घटना का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मृतका के बाबा विजय ने बताया कि मोहल्ले के लोग मृतका से सुबह गाली गलौज की थी। जिसके बाद मृतिका किशोरी बुआ सोनी चौकी गंजमुरादाबाद शिकायत करने आई थी। उसके बाद वह घर लौट गई। अपनी मां सोमवती से 400 रुपए लिए और भैयादूज का सामान लेने गंजमुरादाबाद आ रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *