पदाधिकारियों को बांटे गये मनोनयन पत्र
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट की बैठक कायमगंज के नोनियमगंज स्थित व्यापारी नेता अमित कुमार उर्फ पिन्टू राठौर के प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कमेटी का विस्तार किया और नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की। सभी पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यकारिणी में रवि गुप्ता को कायमगंज का महामंत्री, जितेन्द्र को मंत्री, दीपांशु गुंजन चतुर्वेदी, अखिल शाक्य, सौरव गंगवार, फहाद खान को उपाध्यक्ष बनाया गया। दानिश खां, आरिश खां, जावेद, कन्हैया राठौर को मंत्री नियुक्त किया गया। मनोज तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व दीपक राठौर व आतिफ खां को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे गये। कई बंशल गुट के पदाधिकारियों ने भी मिश्रा गुट की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा कि संगठन का पूरे जनपद में विस्तार हो चुका है। पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिये जा रहे है। राजनैतिक दलों के लोग सिर्फ वोट व्यापारियों से लेकर इस्तेमाल करते है, लेकिन उनके सुख-दुख में खड़े नहीं होते है। ऐसे में व्यापारियों को एकजुट होने की जरुरत है। इस मौके पर द्रोण सिंह गंगवार, नरेश पालीवाल, विक्की अग्रवाल, सौरव शुक्ला, राजू गौतम आदि लोग मौजूद रहे।
कायमगंज नगर कमेटी का हुआ विस्तार
