मां सरस्वती समिति ने कराया सामूहिक विवाह, 20 जोड़े हुए एक दूजे के

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मां सरस्वती महा मृत्युंजय समाज सेवा समिति के तत्वाधान में पंडित राजकिशोर के संयोजन में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति बसंतपंचमी को दोपहर बारात पांडेश्वर नाथ मंदिर से आरंभ हुई। 20 दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर बैंड बाजा की धुन पर बारातियों के साथ नाचते गाते हुए निकले। बीच में मठिया देवी मंदिर में मां सरस्वती का आशीर्वाद वहा के पुजारी राजकिशोर ने दिलवाया। सभी दूल्हों का स्वागत मां सरस्वती के मंदिर में सामूहिक विवाह आयोजक पंडित राजकिशोर एवं कमेटी ने किया। बारात डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए चौक, पक्का पुल, टाउनहाल होकर मऊ दरवाजा स्थित गुडग़ांव देवी मंदिर पहुंची। दरवाजे पर सभी दूल्हों का स्वागत सत्कार किया गया। मंदिर के हाल में मंच पर सभी दूल्हों का कन्याओं ने बारी बारी से माल्यार्पण किया। 20 जोड़ों के माल्यार्पण के बाद पुष्प वर्षा की गई। मंडप में विद्वान पंडितो ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोचार के बीच पाणिग्रहण संस्कार सभी जोड़ो का संपन्न कराया। नई गृहस्थी के लिए सभी दूल्हा दुल्हन को उपहार भी दिया गया। जोड़ो के विवाह संपन्न हुए उनमें शोभित श्रीवास्तव संग मुस्कान, राजन श्रीवास्तव संग दीक्षा, मूलचंद्र संग सीमा बाथम, संजय श्रीवास्तव संग पायल, अनुज कुमार संग प्रियंका, अनुज कुमार-2 संग शिल्पी देवी, राघव संग सुनाली, गौतम संग अक्षया, सुमित कुमार संग साधना, गांधी संग रानी, मोनू बाथम संग राखी, आशीष संग सोनाली, सिकंदर सिंह संग रेनू, सचिन कुमार संग अमन, रितेश बाथम संग काजल, सत्यम संग शीतला, वीरेंद्र संग मधु, वीरू कश्यप संग शिल्पी, गोविंद संग शीतला, कुंदन कठेरिया संग लवी कठेरिया आदि 20 जोड़े शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *