स्टेयरिंग फेल होने से डीसीएम आपस में टकराईं, बड़ा हादसा टला

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ब्रेक फेल होने से दो डीसीएम आपस में टकरा गईं। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। एक चालक को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर में ताल के पास एक हादसा उस वक्त होते-होते बचा जब अलीगंज की तरफ से फर्नीचर लादकर आ रही डीसीएम का स्टेरिंग फेल हो गया और डीसीएम अनियंत्रित हो गई। डीसीएम जनपद एटा के थाना जैथरा के गांव नगला दाढ़ी निवासी पुष्पेंद्र चला रहा था। चालक पुष्पेंद्र ने बताया कि उसकी स्टेरिंग फेल हो गई और काफी दूर से वह गाड़ी को नियंत्रण में लेना चाह रहा था, लेकिन गाड़ी नियंत्रित नहीं हुई और सामने वाली डीसीएम से टकरा गई। जिससे कि चालक पुष्पेंद्र गाड़ी में ही दब गया। वहीं याकूतगंज की ओर से तंबाकू लादने जा रही डीसीएम यू.पी.76टी4038 के चालक राजकुमार ने बताया कि वह याकूतगंज से बुकिंग पर अलीगंज से तंबाकू लादने जा रहा था, तभी दोनों गाडिय़ां आपस में टकरा गई। दुर्घटना के बाद तेज आवाज हुई। जिससे ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर दौड़े। तब क्षतिग्रस्त डीसीएम में दबे चालक पुष्पेंद्र को ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रैक्टर से रास्ता बंद कर बाहर निकाल पाया और सूचना थाने में दी। मौके पर पहुंची पीआरबी 5598 ने थाना प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज राजीव कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों गाडिय़ों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त देख उन्होंने दोनों तरफ से रास्ता जाम कर जेसीबी बुलाई और जेसीबी से खींचकर दोनों गाडिय़ों को अलग-अलग किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कड़ी मशक्कत कर गाडिय़ों को घटनास्थल से बाहर निकलवाया और याकूतगंज वाली गाड़ी को थाने लाकर खड़ा करा दिया। वहीं थाना जैथरा के पुष्पेंद्र चोटिल हो गए थे। जिनको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *