उत्कृष्ट कार्य करने पर सचिव सम्मानित

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिव को उच्च अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर तैनात ग्राम विकास अधिकारी अरविंद कुमार निवासी नवादिया फतेहगढ़ को उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के मौके पर जिलाधिकारी कार्यालय पर उच्च अधिकारियों ने ग्राम विकास अधिकारी अरविंद कुमार के उत्कृष्ट कार्य करने पर उत्तर प्रदेश वर्ष हमारी पहचान हमारे संस्कृति के तहत प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित किया। इस मौके पर जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *