विकास खण्ड कार्यालय पर बीडओ ने किया ध्वजारोहण

 नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष ने किया झंडा रोहण
अन्य शिक्षण संस्थाओं में शान से फहराया गया तिरंगा
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय पर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास खंड अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय परिसर में विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने समस्त कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया। उन्होंने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त कर्मचारियों को देश के प्रति जागरुक होकर बिना भेदभाव के कार्य करने की शपथ दिलाई। वहीं परिसर में ही बने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलापट पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडीओ ग्राम्य विकास सुखदेव सिंह, ग्राम पंचायत सचिव कर्मचारी, संघ के जिला अध्यक्ष दानवीर सिंह, लवलेश यादव, बिंद्रा प्रसाद, मनोज शाक्य, सचिव ब्रजेश सिंह, मोतीलाल यादव, सुनील कुमार गौतम एकाउंटेंट, प्रवीण गौतम फॉरेस्ट लिपिक, आलोक दीक्षित लिपिक, राज भारती सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।वहीं दूसरी ओर नवाबगंज नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत तथा अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार ने कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने समस्त कर्मचारियों को देश के प्रति जागरूक कर बिना भेदभाव के कार्य करने के लिए भारत के संविधान के अनुरूप शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत, अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार, कमल भारद्वाज मंडल अध्यक्ष नवाबगंज ने तिरंगे को सलामी दी।इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक विकास गंगवार, हितांशु गंगवार, अहिलकर राजपूत, कर्मचारी कल्लू सिंह, ठाकुर रोहन सिंह, अंबुज भारद्वाज, कमल सहित नगर पंचायत कार्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर कस्बे के 3311 केवी विद्युत उपकेंद्र पर अधीक्षण अभियंता एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत तथा अवर अभियंता जूनियर इंजीनियर अब्दुल मजीद ने कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया। इस मौके पर एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत, अवर अभियंता जूनियर इंजीनियर अब्दुल मजीद, कर्मचारी प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार सक्सेना, प्रदीप यादव, टीजी2 गोपाल मिश्रा सहित समस्त लाइनमैन, लिपिक व कर्मचारी मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर नवाबगंज थाने में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने सलामी लेने के दौरान उपस्थित पुलिस बल का हौसला बढ़ाया। विभिन्न टुकडिय़ों ने मार्च कर सलामी दी। इस दौरान संविधान में निहित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के ईमानदारी से निर्वहन की शपथ ली गई। उपस्थित पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसएसआई गीतम सिंह और जगराम सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं नगर के श्री राम शिक्षण संस्थान की तरफ से नगर में डीजे के साथ यात्रा निकली गई। जयसिंह इण्टर कॉलेज व वीआरएम एजुकेशन सेंटर में ध्वजारोहण होने के पश्चात स्कूली बच्चों ने एक के बाद एक देश भक्ति गीतों के साथ कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसे देख श्रोतागण भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर कॉलेज के संरक्षक नरेश दुबे, प्रबंधक गौरव दुबे के साथ स्कूल के समस्त शिक्षक मौजूद रहे। वहीं भाकियू स्वराज की जय हिंदुस्तान कमेटी ने नगर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा में लगभग डेढ़ सौ से अधिक ट्रैक्टर दिखाई दिए। यह यात्रा अब तक की सबसे बड़ी यात्रा थी। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ चेयरमैन अनिल राजपूत द्वारा अलीगंज मार्ग से किया गया और नगर के मोहल्ला सिरमौरा बांगर में समापन हुआ। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, कन्नौज जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र मोदी, नगर अध्यक्ष पप्पू राठौर व कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *