स्कूली वैन में लगी अचानक आग, बड़ा हादसा टला

कमालगंज, समृद्धि न्यूज़।कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदागंज–श्रृंगीरामपुर मार्ग पर केसरीनगला गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया गया कि बच्चों को लेकर आ रही एक स्कूली वैन में अचानक आग लग गई।

आग लगते ही चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत वैन रोक दी और राहगीरों की मदद से अंदर मौजूद बच्चों को तेजी से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने मिट्टी आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेजी से बढ़ती चली गईं और देखते-ही-देखते वैन को अपनी चपेट में ले लिया।

 किसी बच्चे के झुलसने की सूचना नहीं है।

सूचना पर खुदागंज चौकी प्रभारी शिवकुमार मौके पर पहुंचे और जली हुई वैन को सड़क किनारे हटवाया। बताया जा रहा है कि वैन कनकाली स्थित एक विद्यालय की है।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि वैन उस समय शिक्षकों को लेने जा रही थी, तभी हादसा हुआ। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि ओमनी वैन में करीब 15 बच्चे सवार थे, जिससे हड़कंप मच गया।घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *