कायमगंज, समृद्धि न्यूज। नकाबपोश महिलाओं ने घर में अकेली महिला को देख उसे दबोच लिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गयीं। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद के मोहल्ला खटको निवासी रूबीना उम्र 30 वर्षीय पत्नी अरशद अपनी बेटी आसमा, बेटा अजहर व सॉस मुखतरी के साथ घर पर बैठी थी। सॉस मुखतरी अपने दोनों पोती पोतों को साथ लेकर घर के बाहर लगे हैण्ड पम्प द्वारा पानी लेने गई थी। रूबीना घर पर अकेली थी।
उसी दौरान दिन के लगभग 9 बजे चार बुर्का पहनकर महिलाएं उसके घर आर्इं और रूबीना से कहा की हमें पानी दे दो। वो अंदर पानी लेने गई, तभी दो महिलाओं ने उसको दबोच लिया और उसे नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया और उसके कमरे में घुसकर सेफ अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात आदि सामान लेकर नकाबपोश महिलाएं फरार हो गर्इं। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच पड़ताल की। वहीं पूर्व प्रधान आविद खॉ ने बेहोशी की हालत में रूबीना को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहाँ उसका उपचार जारी है। जब अरशद घर से घर लौटा तो उसने बताया कि नकाबपोश महिलाएं एक नेकलेस डेढ़ तोले, 2 जोड़ी झुमकी सोने की 6 ग्राम, पैरों के तोड़े 250 ग्राम चांदी के, 1 अंगूठी सोने की ले गईं।
नकाबपोश महिलाओं ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटे जेवरात
