मोती नगला, नगला धरा, खानपुर इलेविन की टीम ने जीते मैच

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के तीन मैच शुक्रवार को खेले गये। स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में प्रथम मैच विनीत इलेविन व नगला मोती के बीच खेला गया। नगला मोती ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में विनीत इलेविन ने ५१ रन नौ विकेट खोकर बनाये। नगला मोती ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ६.१ ओवर में ५३ रन पांच विकेट खोकर मैच जीता। दूसरा मैच नगला धरा मोहम्मदाबाद और शमशाबाद इलेविन के बीच खेला गया। नगला धरा ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। शमशाबाद इलेविन की ५४ रन पर आलाउट हो गयी। ५.५ ओवर में ४ विकेट खोल नगला धरा ने मैच जीत लिया। तीसरा मैच नगला धरा एवं खानपुर इलेविन के बीच खेला गया। नगला धरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए १० ओवर में ७१ रन बनाये। ७२ रनों का लक्ष्य खानपुर इलेविन ने ६.५ ओवर में प्राप्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच के एम्पायर मोहम्मद असद खां, पुष्कर मिश्रा, एवं रफीकुल अंसारी रहे। स्कोरिंग सुहानी राठौर ने की। इस मौके पर क्रिकेट सचिव मोहन लाल अग्रवाल ने व्यवस्था देखी। इस दौरान अजीत यादव, कुलदीप यादव, अमरदीप दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *