नगर पंचायत अध्यक्ष ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 127वें एपिसोड को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने छठ महापर्व को लेकर संदेश दिया।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। यह कार्यक्रम का 127वां एपिसोड था। इस बार के एपिसोड में पीएम मोदी ने चर्चा की शुरुआत छठ महापर्व से की। पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिले तो सभी लोग छठ उत्सव में एक बार जरूर भाग लें। छठ महापर्व भारत की एकता का सबसे बड़ा और सुंदर उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। ये दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, जिला महामंत्री डी0एस0 राठौर, मण्डल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, योगेन्द्र सिंह राठौड़, वार्ड संख्या 09 के सभासद शिवमंगल सिंह गौर, आकाश गुप्ता, हेमचंद राजपूत, आदेश राठौर, कुलदीप त्रिपाठी, शिव मंगल सिंह, शिव प्रताप सिंह, अवनीश गुप्ता एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *