मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। मार्ग दुर्घटना में घायल हुए 59 वर्षीय वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुडगांव निवासी 59 वर्षीय रामनरेश पुत्र दलू 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली पर पूजा की सामग्री लेने के लिए गैसिंग पर गए थे। गैसिंगपुर तिराहे पर लगभग दोपहर 1:30 बजे खड़े थे, तभी मोहम्मदाबाद की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी थी। घायल राम नरेश को डायल 108 से जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया ले जाया गया था। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया था। सैफई में जब घायल को आराम नहीं मिला, तो परिजन आगरा प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। 26 अक्टूबर 2025 को सुबह लगभग 7:00 बजे घायल रामनरेश ने दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना थाना पुलिस को मृतक के पुत्र चंदन ने दी। मृतक के तीन पुत्र बबलू 35 वर्ष, चंदन 30 वर्ष, सोनू 25 वर्ष जिसमें से सोनू अविवाहित है। मृतक की तीन पुत्रियां हैं। जिसमें से दो पुत्री की शादी हो गई तथा 18 वर्षीय पुत्री चांदनी अविवाहित है। मृतक खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक की पत्नी श्यामा देवी का रो-रोकर बुरा हाल। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया संबंधित हल्का इंचार्ज सुरेश सिंह चाहर ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मार्ग दुर्घटना में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
