भाविप पांचाल शाखा द्वारा दीपावली परिवार उत्सव का हुआ आयोजन

पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित, लकी ड्रा का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत विकास परिषद पांचाल शाखा द्वारा रविवार को बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में दीपावली परिवार उत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेविका मिथलेश अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष ब्रह्यवर्त प्रान्त रमेश मेहरो़त्रा एवं शाखा अध्यक्ष देवेंद्र नारायण श्रीवास्तव, शाखा वित्त सचिव अनुपम पुरवार, सचिव संतोष अग्रवाल, महिला संयोजिका रत्नेश पाल, संगठन सचिव कन्हैया शुक्ला आदि ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत तिलक एवं माल्यार्पण किया गया। वंदे मातरम से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्वागत गीत कु0 अन्वी गुप्ता ने प्रस्तुत किया। संरक्षक दुष्यंत श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। अनिल सक्सेना ने संस्था का परिचय विस्तार से दिया। मिथलेश अग्रवाल ने पांचाल शाखा द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की एवं सभी सदस्यों के द्वारा समाज के प्रति उनके समर्पण को सराहा। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा किए जाने वाले जन जनजागरूकता के कार्यक्रम से जनता एवं समाज को काफी लाभ पहुंचता है और समाज अपनी संस्कृति को पहचानता है, परिषद द्वारा विभिन्न स्कूलों में आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं से बच्चों में अपने देश एवं संस्कृति को जानने और समझने का मौका मिलता है, इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए। रमेश मेहरो़त्रा ने कहा कि भारत विकास परिषद एक ऐसा गैर-राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन है जो लगभग 6 दशक से समाज के वंचित वर्ग की सेवा कर रहा है, जरूरतमंदों की मदद कर रहा है और आज भी अपने उद्देश्यों को लेकर संस्था इस तरह कार्य कर रही है। अध्यक्ष देवेंद्र नारायण श्रीवास्तव, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में लकी ड्रा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गये। देशभक्ति एवं लोकगीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अविका सिंह ने गायन एवं काश्वी सिंह आदि ने अपनी नृत्य की प्रस्तुति दी पांच परिवारों सहित मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। फैन्सी ड्रेस के माध्यम से बच्चों ने देश की संस्कृति और सभ्यता को दर्शाया। देवेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों सहयोग शाखाओं के आमंत्रित सदस्यों का आभार प्रकट किया। संचालन सचिव संजीव बाथम ने किया। इस मौके पर संयोजक मुकेश सक्सेना, अनुपम पुरवार, खेल संयाजिका रिंकी अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल एवं रूचि अग्रवाल ने व्यवस्था संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *