सबसे ज्यादा उपकरण व मोबाइल भारत में ही बन रहे
फर्रुखाबाद/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा सम्मेलन का आयोजन कायमगंज स्थित रोज गार्डन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने युवाओं को संबोधित किया। अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला ने की। युवा सम्मेलन में संकल्प पत्र पढक़र आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलाया गया।
प्रकाश पाल ने स्वदेशी अपनाओ पर जोर देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान तभी सफल होगा, जब देश की 140 करोड़ की आबादी को स्वदेशी वस्तुएं को उपयोग में लाना पड़ेगा। देश का युवा ब्रांडेड वस्तुओं का मोह छोडक़र स्वदेशी वस्तुएं अपनाए। स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है, एक बदलते हुए भारत की तस्वीर पूरी दुनिया देख रही है, जब भारत ने आतंकवाद पर करारा प्रहार करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी मिसाइल का उपयोग करके रक्षा क्षेत्र में पूरी दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराया। मोबाइल उद्योग के क्षेत्र में भारत की सर्वाधिक भागीदारी सुनिश्चित हुई है। भारत में ही सबसे ज्यादा मोबाइल एवं उसके उपकरण बन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रत्येक नागरिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेगा, तभी देश 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो सकेगा। देश के अन्य राजनीतिक दल भारत को आत्मनिर्भर बनने नहीं देना चाहते हैं, क्योंकि वह विदेशी मानसिकता के साथ भारत को गर्त की ओर धकेलना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी विदेश में बैठकर भारत की आलोचना करते हैं और भारत में जनता को भ्रमित करने के लिए संविधान और आरक्षण का भ्रम फैला कर दुष्प्रचार करते हैं ऐसी संकीर्ण मानसिकता कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा पिछले कई वर्षों से की जा रही है।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा 1631 आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान मात्र एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक आंदोलन है, यह विकसित भारत के निर्माण की नींव रखेगा। संगठन के द्वारा स्वदेशी मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें जनपद की बनी हुई वस्तुओं को स्टॉल लगाकर प्रचारित किया गया। इस अवसर पर देवेंद्र देव गुप्ता, विमल कटियार, डॉ0 मिथिलेश अग्रवाल, डीएस राठौर, सुनील रावत, शशांक शेखर मिश्रा, अनुज राठौर, अभिषेक त्रिवेदी, अरुण दुबे, पल्लव सोमवंशी, कुंवर जीत सिंह राजपूत, आशीष गुप्ता, विक्रांत तिवारी, अंकित गुप्ता, मयंक गुप्ता, रोहित शर्मा, अभिषेक दीक्षित, कृष्ण मुरारी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे। संचालन अमन अवस्थी ने किया।
ब्रांडेड वस्तुओं का मोह छोडक़र स्वदेशी वस्तुएं अपनाए: प्रकाश पाल
