किसानों से महेन्द्र सिंह टिकैट के पदचिन्हों पर चलने का किया गया आवाह्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नए साल की शुरुआत की, साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष, एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी गई।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह लक्ष्मी शंकर जोशी को कानपुर मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जनपद का नया जिलाध्यक्ष अजय कटियार को बनाया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने जिले के समस्त पदाधिकारी, ब्लॉक, तहसील एवं नगर पदाधिकारी के साथ जिला कार्यालय पर नव वर्ष के प्रथम दिन बैठक कर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि महेन्द्र सिंह टिकैट द्वारा दिखाये हुए मार्ग पर चले। साथ ही सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गई। जनपद के किसानों की समस्याओं को सुनेंगे और उन समस्याओं को प्रशासन के माध्यम से सुलझाने का काम करेंगे। इस अवसर पर जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय पहुंचकर तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, कानपुर बुंदेलखंड जोन उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी, जिलाध्यक्ष अजय कटियार, छवीनाथ सिंह शाक्य, ब्रजेश गंगवार, कृष्ण गोपाल मिश्रा, विजय शाक्य, मुकेश शर्मा, सुग्रीव पाल, अनीस सिंह सोनू, शिवराम सिंह शाक्य, सोनू, प्रदीप यादव, मनीष मिश्रा, अभिषेक कटियार, राहुल आदि उपस्थित रहे।