फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर की प्रसिद्ध संस्था सेवा पांचाल नगरी द्वारा नव वर्ष पर र्इंट भट्टे पर जरूरतमंद लोगों को कपड़े और बिस्किट, नमकीन वितरित की गई। अभियान के माध्यम से संस्था ने जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का एक और कदम बढ़ाया है। संस्थापक राहुल वर्मा ने कहा कि यह सिलसिला प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा। हमारी संस्था ने हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का प्रयास किया है। शिवम मिश्रा ने कहा कि जनसेवा नारायण सेवा के मंत्र को अपनाते हुए हमने जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का प्रयास किया है। हमारा उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। इस दौरान युवा उपाध्यक्ष वैभव सक्सेना, नितिन गुप्ता, रचना, नितिन कुशवाहा, शशांक मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।