फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कार की टक्कर से वृद्ध की हालत गंभीर हो गयी। उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम डबरी निवासी 70 वर्षीय जगन्नाथ वर्मा बीते 19 अक्टूबर को बाइक से निविया जा रहे थे। उसी दौरान निबिया चौराहे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। 21 अक्टूबर को सुबह जगन्नाथ की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। मृतक की पत्नी शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
कार की टक्कर से वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
