संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थानाध्यक्ष अमृतपुर मीनेश पचौरी ने होली के त्यौहार के मध्य नजर रखते हुए क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक कर जानकारी ली। होली को लेकर थाना क्षेत्र में कहीं किसी प्रकार का कोई विवाद तो नहीं है, यदि कोई विवाद है तो पहले से ही उसका समाधान किया जाए। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली शांति और सौहार्द का त्यौहार है, हम सभी को इस त्यौहार को मिलजुल कर मानना चाहिए। किसी के बीच अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो होली के दिन एक दूसरे के गले मिलकर उसे मनमुटाव को खत्म कर देना चाहिए। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली के त्योहार पर यदि कोई अराजकतत्व अराजकता फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हमारे थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों को बिल्कुल ही बक्सा नहीं जाएगा। इस मौके पर फखरपुर प्रधान शिव दत्त तिवारी, फौजी नीरज अवस्थी, मण्डल महामंत्री भाजपा प्रधान पिथनापुर अभय सिंह, प्रधान करनपुर राजकुमार, प्रधान धर्म सिंह, प्रधान प्रवीण कुमार आदि अन्य प्रधान व बीडीसी, संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।