नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। तीन माह पूर्व नौकरी करने गया युवक वापस आते समय रास्ते से गायब हो गया। पीडि़त पत्नी ने थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी देवकी पत्नी राम लखन ने थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि उसका पति रामलखन करीब तीन माह पूर्व मुंबई काम करने गया हुआ था जो की वहां से वापस आ रहा था, तभी पीडि़ता के बताए मुताबिक उसके पति से उसकी बातचीत फोन पर होती रही। दिनांक ०1.०2.2025 को प्रार्थिनी के पति राम लखन ने प्रार्थिनी को सुबह करीब 6:00 बजे फोन द्वारा बताया कि मैं आगरा आ गया हूँ घर वापस आ रहा हूँ। उसके बाद से प्रार्थिनी के पति राम लखन का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। पति राम लखन अभी तक घर नहीं पहुंचे। तब पीडि़ता को चिंता हुई और पीडि़ता ने नाते रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कहीं अता-पता नहीं चला। तब अपने 28 वर्षीय पति के गायब होने की सूचना थाने में लिखित रुप से दी।
मुंबई से घर वापस आ रहा युवक रास्ते से लापता
