नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हैं, जिसके साथ धूल भरी आंधी चल रही है और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। शाम 7:30 बजे तक मौसम विभाग ने तेज बारिश और आंधी आयी। दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। रविवार शाम को दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। शाम करीब 5 बजे 76 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। कई जगहों पर हल्की से मध्यम और भारी बारिश भी देखने को मिली है। शाम को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में काले बादलों की वजह से अंधेरा छा गया। कई जगहों पर तेज आंधी की वजह से नुकसान की खबरें आ रही हैं।
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the national capital.
(Visuals from Ashoka Road) pic.twitter.com/EtFT47WWOP
— ANI (@ANI) June 1, 2025
मौसम विभाग ने दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश के लिए पहले ही अलर्ट जारी किया था। दिल्ली के प्रगति मैदान में 76 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। नोएडा और गाजियाबाद के क्षेत्रों में भी 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाएं दर्ज की गईं। कई जगहों पर पेड़ों के टूटने और वाहनों को नुकसान होने की खबरें सामने आ रही हैं। बिजली विभाग की ओर से सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कई इलाकों में बिजली सप्लाई को बंद किया गया है।