समाजसेवी मुन्नू सिंह ने किया कंबल वितरण

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। समाजसेवी मुन्नू सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में नगरिया जवाहर व कुसमापुर में कंबल वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के राजेपुर ब्लॉक के ग्राम नगरिया जवाहर निवासी मुन्नू सिंह समाजसेवी, रिंकू सोमवंशी, भाजपा नेता सुभाष सिंह राजेपुर शिवकुमार अंशु सिंह द्वारा गरीब दिव्यांग तथा विधवा महिलाओं को कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान महिलायें तथा पुरुष कंबल पाकर फूले नहीं समाये। मुन्नू सिंह के नेतृत्व में नगरिया जवाहर व कुसमापुर में 500 कंबल गरीबों को वितरित किये गये। इस दौरान कंबल पाकर गरीब फूले नहीं समनाये और रिंकू सोमवंशी को गरीबों का मसीहा बताकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी सर्दी में गरीबों को कंबल वितरित किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *